Site icon

राजनांदगांव : राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

deep jagriti logo

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य वीरता पुरस्कार 2024 के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 2 जनवरी 2024 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव में निर्धारित प्रारूप में पूर्ण जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। पुरस्कार के तहत बालक या बालिका को 25 हजार रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version