Site icon

इंदौर में सीएम डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर सड़क पर उतरा

1-685.jpg

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में सीएम डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर सड़क पर उतरा। दरअसल, सड़क की गुणवत्ता बताने के लिए हेलीकॉप्टर को यहां लैंड कराया गया। जैसे ही मुख्यमंत्री का विमान सड़क पर उतरा तो जैसे इंदौर के विकास की पुख्ता नींव पर मुहर लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि चेहरा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर इंदौर नित नई मिसाल पेश करता है। आज इंदौर दौरे पर पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने जब अपना हेलिकाप्टर इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा बनाई जा रही MR 12 सड़क पर उतारा तो इस विकास की नींव पर जैसे पुख्ता मुहर लग गई।

इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष, मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मजबूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। लव कुश चौराहे से बाईपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा और यही से रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपये है।

Exit mobile version