Site icon

CG : प्राचार्य की हत्या, बिलासपुर में जघन्य वारदात

default (1)

बिलासपुर। जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी में स्थित मकान में जांजगीर जिले के बलौदा ब्लाक के शासकीय स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिली है। लाश के पास ही खून के छींटों से सना तवा भी मिला है। पुलिस हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ले जांच में जुटी हुई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी की है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लाक के डोंगरी स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार चंद्राकर ने अपने गांव की कुछ संपत्ति को बेचकर चिल्हाटी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान खरीदा था। उनका मकान नंबर चिल्हाटी में क्रमांक 39 था। 42 वर्षीय मनोज कुमार चंद्राकर की एक 14 वर्षीय बेटी और 9 साल का एक बेटा है। जबकि उनकी पत्नी गृहणी हैं। मनोज कुमार चंद्राकर का ससुराल बलौदा ब्लाक के जर्वे गांव में है। शीतकालीन अवकाश लगने पर उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को अपनी पत्नी के मायके गांव छोड़ा था। वहीं परिजनों का रो– रो कर बुरा हाल था इसलिए उनसे पूछताछ कर जानकारी नहीं जुटाई गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका मान पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version