Site icon

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए मोतीपुर समेत 5 वार्डों में लगाया जाएगा शिविर…

logodeep

राजनांदगांव | शहर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डों में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कड़ी में 28 दिसम्बर को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 8 के लिए मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में, शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिए चिखली स्कूल में, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिए शिव मंदिर शांतिनगर में तथा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिए ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाड़ी में शिविर का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version