Site icon

CG : प्राचार्य हत्याकाण्ड का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

20241229134010_udayan be

बिलासपुर। हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे निवासरत् प्राचार्य मनोज कुमार चन्द्राकर के हत्या की गुत्थी सुलझाने मे बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था, जिसे डोंगरगढ़ से पकड़ा गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी हेतु स्वयं अपने नेतृत्व मे टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा था। आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है। मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर के द्वारा आरोपी के साथ  किए गए अप्राकृतिक कृत्य के कारण आरोपी के द्वारा हत्या करना बताया है। 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2024 को शाम करीब 05.00 बजे सूचना मिला कि हाउसिंग बोर्ड चिल्हाटी मे मकान नम्बर 39 मे 01 व्यक्ति का लाश संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) स्वयं घटना स्थल पर पहुचकर एसीसीयू बिलासपुर, एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं स्निफर डॉग को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक/तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया गया। विवेचना दौरान पाया गया कि मृतक मनोज चन्द्राकर शासकीय हाई स्कूल डांेगरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मे प्राचार्य के पद पर पदस्थ था, जो कि लगभग 02 माह से मकान नम्बर 39 को किराया पर लेकर अपने परिवार के साथ निवास कर रहा था, जो दिनांक 19.12.2024 को परिवार सहित अपने मूल निवास बिरगहनी थाना बलौदा गया था एवं दिनांक 22.12.2024 को  बैंक मे जरूरी काम होने का हवाला देकर अकेले वापस आ गया था। जिसे पड़ोसियो द्वारा अंतिम बार 24.12.2024 को शाम को देखा गया था। 

प्रकरण के विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक मनोज कुमार चन्द्राकर दिनांक 24.12.2024 को संध्या मे अपने पल्सर मोटर सायकल से 01 अज्ञात व्यक्ति के साथ मकान मे आया था। इस आधार पर उक्त अज्ञात व्यक्ति के तलाश हेतु चिल्हाटी से बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो की गहनता से जांच की गयी एवं तकनीकी साक्ष्य  एकत्रित किया गया। पुलिस को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर संदेह होने पर हरीश पैकरा की तलाश की गयी, जो अपने सकूनत से फरार मिला। जिसे मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। 

Exit mobile version