Site icon

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी महाकाल के दरबार पहुंचीं, भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

mini-5.jpg

उज्जैन
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा महाकालेश्वर के दर पर कई वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन के लिए आते है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव उज्जैन प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये। पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी ने पूजन सम्पन्न करवाया। उन्होंने नंदीहाल में बैठकर ध्यान भी लगाया।

आपको बता दें कि महाकाल मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं का मनोहर वर्णन मिलता है। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। यहां प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाता है। साथ ही महादेव की भस्म आरती भी होती है।

Exit mobile version