Site icon

CG : आज रात से तापमान में तेजी से होगी गिरावट

download - 2024-12-30T111125.624

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की तो यहां बारिश और बादल के चलते मौसम में बदलाव हुआ था। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन फिर से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। आज यानी सोमवार 30 दिसंबर से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

इसके चलते आने वाले दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर के आसार भी हैं। बारिश और ओलावृष्टि का फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version