Site icon

CG : जतमई में दंतैल हाथी से दहशत, अलर्ट मोड पर वन विभाग की टीम, पर्यटकों को भेजा जा रहा वापस…

2415-1024x576

गरियाबंद. नए साल के अवसर पर आज प्रदेशभर के पर्यटक स्थलों में लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे. इसी बीच गरियाबंद जिले में स्थित जतमई में एक दंतैल हाथी पहुंच चुका है. हाथी जतमई-छुरा मुख्यमार्ग पर विचरण कर रहा है.

वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने तत्काल पर्यटकों को अलर्ट किया और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. इसके अलावा पांडुका-जतमई-छुरा मार्ग को बंद करा दिया है. इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह से बंद करा दी गई है.

Exit mobile version