Site icon

CG : अवैध लकड़ी की तस्करी, प्रशासन ने किया जब्त

20250102110502_lakdi

बलौदाबाजार ।  मिश्रित वास्तुशिल्प लकड़ी का अवैध परिवहन करते गाड़ी की जब्ती की गई है। रेंजर साहू ने बताया कि सोनाखान वन परिक्षेत्र के देवताराय अतिक्रमण के ग्राम दर्रा के पास सागौन, साजा और अन्य प्रजाति के लकड़ी का अवैध परिवहन करते मंगलवार को अल सुबह जब्त हुआ है।

लकड़ी को वन परिक्षेत्र कार्यालय कसडोल लाया गया है। बताया जा रहा है कि कसडोल निवासी नरेश पटेल स्वयं अपने निवास में लकड़ी फड़वाने लाहोद जा रहे थे, उसी दरमियान पकड़ा गया।

नरेश को वुड ट्रांसपोर्ट से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवाहन अधिनियम और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version