Site icon

राजनांदगांव : लापता छात्रा की घर वापसी व स्वास्थ्य जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे विष्णु…

logodeep

राजनांदगांव/डोंगरगढ़| छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने हाल ही में लापता हुई रवि शंकर विश्वविद्यालय की छात्रा की घर वापसी पर राहत व्यक्त की है। सुरक्षित लौटने के बाद भी छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य नहीं है और वह वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है। विष्णु ने छात्रा और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह समय उनके लिए बेहद कठिन है, लेकिन छात्रा की साहस से यह संभव हुआ कि छात्रा सुरक्षित अपने घर लौटी। अस्पताल पहुंचकर छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

छात्रा के माता-पिता से बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। समाज और प्रशासन से अपील की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। छत्तीसगढ़ लोधी समाज के साथ-साथ पूरा क्षेत्र इस कठिन समय में छात्रा और उनके परिवार के साथ खड़ा है। बता दें छात्रा लगभग एक माह से लापता थी। लापता छात्रा थाना डोंगरगढ़ की निवासी है और रवि शंकर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है।

Exit mobile version