Site icon

CG : 7.200 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त

default (1)

राजनांदगांव ।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी दल द्वारा ग्राम सीतागोटा में लोकचंद चौधरी के कब्जे से महाराष्ट्र राज्य निर्मित संत्री फिरकी 40 नग पाव कुल 7.200 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। इसी प्रकार ग्राम जोशीलमटी थाना गेंदाटोला में इंदु निषाद के कब्जे से महाराष्ट्र राज्य निर्मित संत्री फिरकी 20 नग पाव कुल 3.600 बल्क लीटर मदिरा आबकारी अधिनियम की धारा के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे एवं आबकारी स्टाफ निजामशाह, अनिल सिन्हा, भोजनारायण उइके शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Exit mobile version