Site icon

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : परिणय सूत्र में बंधे 27 जोड़े

20250108155058_kanya vivah 1

बलौदाबाजार । महिला-बाल विकास विभाग के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में  मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत गायत्री मंदिर बलौदाबाजार में विवाह का आयोजन किया गया।

एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार एवं लवन अंतर्गत कुल 27 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। जिसमें विवाहित जोड़ों को 35 हजार रूपए प्रति जोड़े के मान से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिधियों ने नवविवाहित जोड़ो को उज्जवल  भविष्य की शुभकामनायें व आशीर्वाद दिए।

Exit mobile version