Site icon

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी दी शुभकामनाएं

man ki baat

    रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिन्दुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। बधेल ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में शुभता और समृद्धि लेकर आए और सभी के मंगल कार्य सफल हों।   

Exit mobile version