Site icon

CG : चिरमिरी निगम आयुक्त प्रतिदिन ले रहे शहर की व्यवस्थाओं का जायजा…

20250114133520_daura

कलेक्टर एवं चिरमिरी नगर निगम प्रशासक डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में प्रतिदिन चिरमिरी नगर निगम के आयुक्त राम प्रसाद आचला निगम अमले के साथ चिरमिरी शहर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

सोमवार को आयुक्त आचला ने शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी सरगुजा समिति में विशेष अभियान चलाकर नाला की साफ़-सफाई कराई, सफाई कराए जाने के दौरान उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का वातावरण रखें। सफाई रहेगी तो हमें गंभीर से गंभीर बीमारियों से निजात मिलेगी, उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा कि घरों के कचरो को वार्डों में प्रतिदिन चल रही डोर टू डोर वाहनों में ही डालें घर के बाहर किसी प्रकार की कोई भी गंदगी न करें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्दीबाड़ी के सिद्धबाबा पहाड़ मंदिर में बन रहे सड़क का निरीक्षण एवं निर्माण कार्यों का मुआयना किया और कार्य में गति लाने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी उमेश तिवारी, सहायक अभियंता विजय बधावन, जिला समन्वयक पीआईयू प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version