Site icon

एक साल में ही आंगनबाड़ी भवन की हालत जर्जर, PIU के भवनों में घटिया पन का खेल जारी

17A_59.jpg

उमरिया
उमरिया जिले में शासकीय भवनों का निर्माण कार्य अधिकांशतः लोक निर्माण विभाग की विशेष शाखा (प्रोजेक्ट इम्प्लिममेंट यूनिट)पी आई यू विभाग के जिम्मे में है , बताया जाता है कि पी आई यू गठन के पीछे शासन का मुख्य उद्देश्य यह रहा है कि शासकीय भवनों,व अन्य निर्माण कार्यों में आ रही घटिया पन की शिकायतो को दूर करना , कार्यो की गुणवत्ता में सुधार करना था , लेकिन आखिर में चाहे जो भी विभाग बना दिया जाये, उसमे से रसूखदार मलाई छानने का काम निकाल ही लेते हैं।म प्र शासन के व्दारा भवनों की गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए एक एक भवन पर करोड़ों रुपयों की लागत व्यय कर रहा है, लेकिन इन भवनों का निर्माण की लागत वाले इन भवनों मे घटिया पन का खेल जारी है ।

एक ऐसा ही मामला मानपुर विकास खंड के सकरिया ग्राम पंचायत के मैर टोला में देखने में आया है । बताया जाता है, कि मैर टोला में परियोजना क्रियान्वयन इकाई के व्दारा 28 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य कराया गया था,जो कि वर्ष जनवरी 2024 में बना कर विभाग को समर्पित कर दिया गया था , लेकिन विभाग ने ठेकेदार से पहले भवन को लेते समय भवन की निगरानी नहीं की और न निर्माण कार्य की गुणवत्ता की परख की गयी, जिससे जैसा भी टूटा भी फूटा ,सीपेज, लीकेज मिला लिया और महिला बाल विकास विभाग को सौंप कर अपना पल्ला झाड़ लिया ,अब जिनके लिए यह भवन बनाया गया है वह अब परिणाम भुगत रहे हैं।

Exit mobile version