Site icon

CG : रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक चयन हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

deep jagriti logo

जांजगीर-चांपा, वर्ष 2024-25 में जिले के 391 शास.पू.मा.विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराया जाना है।  इस हेतु स्थानीय स्तर पर जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किंक बाक्सिंग आदि विधाओं में दक्ष इच्छुक प्रशिक्षक, खिलाड़ियों से 09 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया एवं सूची तैयार कर कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है। प्रशिक्षकों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र के आधार पर एवं अनुभवी को प्राथमिकता प्रदान किया जावेगा। सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि 24 जनवरी 2025 तक कार्यालय में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति जमा कर सकते है। ताकि अंतिम रूप में प्रशिक्षकों का चयन कर उन्हें शाला आबंटन किया जा सके। निर्धारित अवधि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

Exit mobile version