Site icon

राजनांदगांव : अफसरों ने दबिश देकर गुणवत्ता की जांच करने सरसों तेल का सैंपल लिया…

206_17375546386790facec633c_22004

राजनांदगांव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में दबिश देकर छापा मार कार्रवाई की है। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने सरसों तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री का सैंपल जांच करने लैब भेजा है। स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के लिए खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहें है। इसी क्रम में अफसरों ने ब्रांडेड एवं लोकल खाद्य सरसों तेल के सैंपल गुणवत्ता जांच करने भेजा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरसों तेल के थोक व चिल्हर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। थोक विक्रेता मेसर्स कांतिलाल प्रागजी भाई से लाल गुलाब सरसों तेल एवं मेसर्स राजेश ट्रेडर्स से बंगाल किंग सरसों तेल का सैंपल लिया गया है। सैंपल की गुणवत्ता जांच के लिए लैब में भेजा गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। कलेक्टर के आदेश पर प्रतिष्ठानों में दबिश दी गई।

Exit mobile version