Site icon

CG : वाट्सएप के जरिए बेच रहा था हेरोईन, शहर में पकड़ाया तस्कर

download (67)

धमतरी। मादक पदार्थ हेरोईन के साथ तस्कर पकड़ा गया है। सिटी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तौहिद अली नाम का व्यक्ति अपने पास लाल रंग के कपड़े के कपड़े के थैला के अंदर अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस जाकर घेराबंदी कर आरोपी तौहिद अली पिता सादिक अली उम्र 30 वर्ष साकिन रिसाईपारा मस्जिद के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ०ग०) को पकड़र कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया की एक बाहर का व्यक्ति द्वारा उन्हें हेरोईन (चिट्टा) पीने एवं बेचने के लिए उपलब्ध कराता था,उसके मोबाईल नंबर के वाट्सएप कॉल करके हेरोईन (चिट्टा) मंगवाता था।

उन्होंने आज से दो दिन पूर्व धमतरी में रत्नाबांधा भट्टी के पास व्हाटसअप के माध्यम से बुलाकर 07 नग झिल्ली में अलग अलग बंधा हुआ हेरोईन बिक्री के लिए मुझे दिया था। जिसको उसने 5,000/- रूपये दिये थे। हेरोईन (चिट्टा) के पुड़िया को 1,000/- रूपये में बेचना बताया। आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के कपड़े के थैला के अंदर एक सफेद रंग की जिप वाली पॉलीथीन जिसके अंदर छोटी छोटी झिल्ली में बंधा हुआ 07 नग हेरोईन (चिट्टा) जैसा मादक पदार्थ जिसका वजन 0.7 ग्राम तथा पॉलीथीन सहित 1.0 ग्राम कीमती 7,000/- रूपये एवं बिक्री रकम 520/- रूपये, एक नग वन प्लस कंपनी का मोबाईल कीमती 15,000/- रूपये जुमला कीमती 22,520/- रूपये, सिल्वर फाईल पेपर, 20 रूपये का नोट गोलाकार बना हुआ, एक पीला रंग लाईटर, 10 नग छोटी छोटी जिप वाली चौकोर पॉलीथीन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में 22/25,धारा 21(a), 29 एन०डी०पी०एस० एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में हेरोइन लाकर देने वाले अन्य आरोपी का भी पता तलाश की जा रही है। आरोपी का नाम तौहिद अली पिता सादिक अली उम्र 30 वर्ष सा० रिसाईपारा मस्जिद के पास धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी

Exit mobile version