Site icon

राजनांदगांव : 27 जनवरी की शाम व 28 जनवरी सुबह वार्ड नं. 5, 11,12 व 13 में पेयजल आपूर्ति बाधित

deep jagriti logo

राजनांदगांव । टांकाघर टंकी क्षमता 16 लाख लीटर का इनलेट पाईप लिकेज हो गया है, जिसके कारण टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख मीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से टांकाघर टंकी से दिनांक 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को शाम एवं 28 जनवरी 2025 मंगलवार को सुबह के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
पेयजल बाधित के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड नं. 05 चिखली, वार्ड नं. 11 स्टेशनपारा, वार्ड 12 स्टेशनपारा शिक्षक नगर, सोलह खोली एवं वार्ड नं. 13 गौरीनगर, महावदेव नगर, अचानक नगर में दिनांक 27 जनवरी सोमवार की शाम एवं 28 जनवरी मंगलवार की सुबह पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 28 जनवरी की शाम से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Exit mobile version