Site icon

राजनांदगांव : दिग्विजय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ का आयोजन

image (1)

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव  में शासन के निर्देशानुसार  प्राचार्या डॉ सुचित्रा गुप्ता  द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मे मतदाता शपथ दिलाई गई।ज्ञात हो कि यह 15 वाँ मतदाता दिवस है जिसका उद्देश्य यह है कि सभी नागरिक लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्वाचन की गरिमा को बढ़ावा देने व बिना किसी  भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक कर्मचारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे छात्र/ छात्राओं ने मतदाता शपथ ली।यह आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

Exit mobile version