Site icon

राजनांदगांव : सूने घर से दिनदहाड़े एक लाख के जेवरात की चोरी…

images (2)

राजनांदगांव| सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा में सूने घर से करीब 1 लाख के जेवरात की चोरी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भुवाल राम साहू 22 जनवरी को अपने काम से बाहर गए थे, घर के दूसरे सदस्य खेत गए हुए थे। शाम करीब 4.30 बजे जब लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था, वहीं भीतर आलमारी में रखे 15 हजार रुपए नकद सहित सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version