Site icon

डोंगरगांव : श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की तैयारी जोरों पर, सज रहा शिवनाथ नदी तट का पावन धाम।

photo_2025-01-28_18-39-49

डोंगरगांव — समीपस्थ ग्राम दर्री के शिवनाथ नदी तट स्थित ब्रह्मचारी आश्रम में 2 फरवरी से होने जा रहे पंच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत श्री त्रिलोचन ब्रह्मचारी के संरक्षण में होने जा रहे इस धार्मिक आयोजन में आंचल सहित अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु पधार कर धर्म लाभ लेंगे एवं साधु संतों का भी जमावड़ा रहेगा आगामी 2 फरवरी माघ शुक्ल बसंत पंचमी को कलश यात्रा प्रायश्चित कर्म पंचांग पूजन दस विधि स्नान मंडप प्रवेश के साथ यज्ञिक कर्म का शुभारंभ प्रधान यज्ञ आचार्य पंडित बसंत तिवारी जी ग्राम पटेली,, (दली राजहरा) एवं अन्य वैदिक पंडितो के द्वारा विधिवत्। रूप से किया जाएगा।
गूढ़ राम कथा कहेंगे मानस काग जी महाराज।।
आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रह्मचारी जी ने बताया की कुछ कारणवश कार्यक्रम में फेर बदल होने के कारण तीर खेड़ी आश्रम के संत राम ज्ञानी दास जी के द्वारा श्री राम कथा के स्थगित होने के कारण दिनांक 6 से 12 फरवरी तक मानस के रहस्यों के विवेचन कर्ता एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के 11वीं पीढ़ी के संत मानस का जी महाराज राजापुर (चित्रकूट) के द्वारा अच्छा राम कथा आयोजित है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिनांक चार एवं पांच फरवरी को आंचल की ख्याति लब्ध मानस के व्याख्या कार मानस संगोष्ठी में भाग लेकर मानस चर्चा करेंगे उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस यज्ञ कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील धर्म प्रेमियों से की है।

Exit mobile version