Site icon

शिक्षिका ने दो मासूम बेटियों संग ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, भदोही के एक स्कूल में थी कार्यरत

13

वाराणसी- कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के सामने शनिवार देर शाम एक शिक्षिका ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हालांकि देर शाम तक इस हृदयविदारक घटना की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पति राहुल सिंह भी मौके पर पहुंच गया था।

अनुदेशक स्मृति सिंह उर्फ सोनी (32) निवासी गोरापट्टी थाना रामपुर जनपद जौनपुर कपसेठी में किराए के मकान में रहती थी और भदोही के चैरी थाना क्षेत्र के हरदोपट्टी रघुपुर जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थी।
शनिवार को देर शाम घर से अपनी दो पुत्रियों वैष्णवी (7) व अदिति (3) को लेकर निकल गई। कुछ देर बाद कपसेठी थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर शिक्षिका सहित दोनों मासूम बेटियों की मौत हो गई।
शव इतना क्षत-विक्षत हो चुका था कि शिनाख्त करने में घंटों बीत गए। सूचना मिलने पर देवर विशाल खोजते हुए पहुंचा तो शिनाख्त की। बताया जाता है कि पति राहुल सिंह आज अपने पैतृक गांव गोरापट्टी जौनपुर गए हुए थे।

Exit mobile version