Site icon

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव : भाजपा में गद्दारी की चर्चा, निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन, कार्रवाई की मांग उठने लगी

logodeep

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के नामांकन के बाद भाजपा में बवाल मच गया है। पार्टी के कई नेता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद, भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा इन निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन किया जा रहा है, जिससे पार्टी में आंतरिक मतभेदों का माहौल बन रहा है। यह स्थिति पार्टी के लिए चुनावी नुकसान का कारण बन सकती है।
इसके साथ ही महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के साथ ही भाजपा पार्षदो के खिलाफ माहौल बनाने के प्रयास भी हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस साजिश के तहत मधुसूदन यादव एवं भाजपा प्रत्याशी पार्षदो को आगामी चुनाव में नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा के भीतर कुछ नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशियों को खड़ा कर दिया है वही अंदर से कांग्रेस को समर्थन कर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है, जिससे पार्टी में असंतोष और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा हो रही है कि जो नेता भाजपा में गद्दारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ संगठन कार्रवाई की आवश्यकता है। इन हालात को देखते हुए भाजपा को अपनी रणनीतियों को पुनः परखने और पार्टी के भीतर एकता बनाए रखने की आवश्यकता है, ताकि राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में पार्टी के लिए चुनौती बढ़ने से बचा जा सके।

Exit mobile version