Site icon

रन फॉर छत्तीसगढ़ में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल हुए

67


     रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्चुअल मैराथन ’रन फार छत्तीसगढ़’ में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा ने सभी को बधाइयां दी और मैराथन दौड़ भी लगाई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.आनंद शंकर बहादुर ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर सबका उत्साह बढ़ाया और मिष्ठान्न का वितरण किया। विश्वविद्यालय में वर्चुअल मैराथन दौड़ के संयोजक डा. शाहिद अली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस दौड़ में विश्वविद्यालय के शिक्षकों में डा. आशुतोष मंडावी, डा. राजेंद्र मोहन्ती, स्टाफ की ओर से आकाश चंद्रवंशी, अविनाश कर्डेकर, राव, चंद्रशेखर शिवहरे सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ सरकार की सफलता के दो साल पर शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।

Exit mobile version