Site icon

राजनांदगांव : सिग्नल में लगे बोर्ड को निगम ने हटाया…

logodeep

राजनांदगांव शहर में बगैर अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत निगम की टीम ने ट्रैफिक सिग्नल में लगाए गए राघव एडवरटाइजर्स का बोर्ड हटा दिया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि एड कंपनी ने किसी तरह का परमिशन नहीं लिया था। जिसे लेकर एक माह पहले कंपनी को नोटिस जारी किया गया। लेकिन इसके बाद भी एड कंपनी ने न बोर्ड हटाया और न ही परमिशन को लेकर किसी तरह की प्रक्रिया पूरी की। इसे देखते हुए ट्रैफिक सिग्नलों में लगे संबंधित कंपनी के विज्ञापन बोर्ड को हटाने की कार्रवाई की गई है। आयुक्त ने बताया कि शहर के सभी हिस्सों में निरीक्षण किया जा रहा है।

Exit mobile version