Site icon

CG : महिला महाविद्यालय में हुआ बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन

20250206113817_basant panchami

भिलाई । भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग  में बीएड की छात्राओं द्वारा बसंत पंचमी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन के मार्गदर्शन एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मोहना सुशांत पंडित के समन्वयन से कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। पूजा के पश्चात् प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय कुमार गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक के सदस्य भी पूजा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिकाओं डा हेमलता सिदार, डॉ भावना चौहान, नाजनीन बेग, आशा आर्य, सत्यम मिश्रा एवं शकीबा का सहयोग रहा। बीएड के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं निमिषा संगेवार, लालिमा रेड्डी, अभिलाषा, सुमन, सोनिका जोशी, पूजा, लक्ष्मी, बबीता, नीलेश्वरी, तरनजीत, प्रीति भास्कर, विनीता, मेघा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version