Site icon

राजनांदगांव : 14 से 16 फरवरी तक ग्राम डिलापहरी में सदगुरु कबीर सत्संग समारोह में संत रमाशंकर साहेब, पूर्णिया बिहार के द्वारा सत्संग प्रवचन

deep jagriti logo

राजनांदगांव जिला राजनांदगांव के विकास खंड अंतर्गत रेंगाकठेरा समीपस्थ ग्राम डिलापहरी (छोटे पारा) में आगामी दिनांक 14 से 16 फरवरी 2025 को त्रि-दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। ज्ञात हो कि तिलक साहू एवं चैतुदास साहू एवं समस्त ग्रामवासी डिलापहरी ( छोटे पारा) के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रूप से आयोजन की तैयारी चल रही है।इस आयोजन में मुख्य प्रवक्ता,  प्रखर ओजस्वी एवं  महान् क्रांतिकारी संत रमाशंकर साहेब पूर्णिया बिहार प्रांत  से पधारेंगे। इनके साथ ही परम पूज्य धर्माधिकारी संत सत्येंद्र शास्त्री साहेब जी, प्राचीन कबीर मठ नादिया डोंगरगांव से और कबीर निर्गुण भजन गायक हुलास दास एवं रेखा लाल लाऊत्रे,दिव्य अमर संदेश ग्रंथ मंडली बखत रेंगाकठेरा के द्वारा अमृत मयी भजन का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह समय 9.30बजे से दोपहर 1.30बजे तदुउपरांत भोजन प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात दोपहर समय 3.00बजे से शाम 5.00बजे तक सत्संग भजन होगा। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित हैं कि उक्त आयोजन में पहुंचकर सत्संग के आंनद लेवें।

Exit mobile version