Site icon

महापौर द्वारा केशर नगर में आंगनबाडी भवन का लोकार्पण

01

राजनांदगांव 15 दिसम्बर। नगर विकास की कडी में वार्डाे में कराये जा रहे विकास कार्याे के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 31 लखोली केशर नगर मेें केन्द्रीय सहायता आंगनबाडी निर्माण मद अंतर्गत 6.45 लाख रूपये की लागत से निर्मित आंगनबाडी भवन का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत फीता काटकर,पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम मंे वार्ड पार्षद श्री गप्पू सोनकर,वरिष्ठ सभापति श्री समद खान, पार्षद श्री मनीष साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री आसिफ अली उपस्थित थे।

  कार्यक्रम के प्रारंभ में आगनबाडी कार्यकता श्रीमती दुर्गा खापर्डे व सहायिका सहित केशर नगर वासियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नव निर्मित आंगनबाडी भवन का लोकार्पण किया गया।  कार्यक्रमों को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि केशर नगर वासियों की सुविधा के लिये आंगनबाडी भवन का निर्माण किया गया है। जिसका आज लोकापर्ण किया जा रहा है। आंगनबाडी में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के साथ साथ उनके पोषण आहार तथा वार्ड की गर्भवती महिलाआंे को पोषण आहार व टीका आदि के लिये सुविधा होगी। इसी प्रकार के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे। 

Exit mobile version