Site icon

राजनांदगांव : निर्विरोध निर्वाचित हुए बरगांव नवागांव के सरपंच और पंच

logodeep

खैरागढ़ . जिले के गातापार वनांचल इलाके में स्थित ग्राम पंचायत बरगांव नवागांव के पंचायत चुनाव मे सरपंच सहित सभी पंचो के निर्विरोध निर्वाचन के बाद पंचायत निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार मोक्षदा देवांगन ने नवनिर्वाचित सरपंच लता नेताम सहित पंच निर्वाचित सभी प्रत्याशियो को निर्वाचन का प्रमाणपत्र वितरित किया । कार्यक्रम मे जनपद सीईओ नारायण बंजारा पंचायत सचिव खेलन ध्रुव्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । उल्लेखनीय है कि वर्तमान मे जारी पंचायत चुनाव के दौरान बरगांव नवांगांव पंचायत के ग्रामीण मतदाताओ ने पंचायत चुनाव मे एकता दिखाते पंचायत चुनाव के लिए पंचायत मे शामिल चार गांव मे सरपंच सहित पंचो के लिए एकजूटता दिखाते बिना मतदान के ही पंचायत की बाडी सर्वसम्मति से चुन ली । इसके चलते वहां पंचायत के सरपंच और पंच चुनाव कराने की नौबत ही नही आई । सरपंच सहित सभी पंचो के निर्विरोध निर्वाचन के बाद यहाँ पहली बार हूआ है कि पूरी पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। बरगांव नवागांव मे महिलाएं ही पंचायत का संचालन करेंगी। जनपद सभाकक्ष मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी निर्विरोध पंचो सहित सरपंच को पंचायत निर्वाचन अधिकारी मोक्षदा चंद्राकर ने सभी को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा और उन्हे बधाई दी।

महिला संभालेंगी पंचायत की सत्ता

गातापार जंगल क्षेत्र मे स्थित बरगांव नवांगांव पंचायत मे सरपंच सहित पंच के 11 पद है । सरपंच का पद महिला और पंच के छह पदो मे महिला आरक्षण था । पंचायत मे चार गांव बरगांव, नवांगाव, टेमरी सहित करेलागढ़ ग्राम शामिल है । पंचायत मे मतदाताओ की संख्या 1045 है।

Exit mobile version