Site icon

CG : बीपी हाई होने से सरपंच प्रत्याशी की मौत…

4370684-untitled-28-copy

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच प्रत्याशी बुधवार सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बीपी बढ़ने से तबीयत बिगड़ी, उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के कुछ घंटों बाद उनका निधन हो गया।

बता दें कि 2020-25 के चुनाव में हार के बाद इस बार वे तीसरी बार मैदान में उतरे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद वे घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे और गांव के विकास के लिए नई योजनाओं का वादा कर रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुई।

हरदीबाजार थाना क्षेत्र की घटना है। बुधवार सिंह लंबे समय से गांव की सेवा कर रहे थे। साल 2010 से 2020 तक लगातार दो कार्यकाल तक उन्होंने सरपंच के रूप में कार्य किया। इससे पहले 2005 में उनकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी थीं।

Exit mobile version