Site icon

राजनांदगांव : फ्लाई ओवर पर हुए हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर की मौत

images (3)

राजनांदगांव | फ्लाई ओवर पर मंगलवार रात हुए हादसे में एक घायल जगदीश साहू उम्र 28 साल निवासी कलमना की मौत हो गई। जेसीबी मशीन लोड कर दुर्ग की दिशा में जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक उस ट्रेलर में जा घुसा। इस ट्रक में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गया था जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसे के बाद 2 क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया गया।

पुलिस उस ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने रात 9 बजे तक मशक्कत करती रही। नागपुर से दुर्ग की दिशा में एक ट्रेलर जेसीबी मशीन लोड कर दुर्ग की तरह जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया और उस ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी थी। ट्रेलर में लोड जेसीबी मशीन का एक हिस्सा ट्रक के केबिन में जा घुसा और केबिन का ड्राइवर वाली साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहन आपस में बुरी तरह से फंस गए।

Exit mobile version