Site icon

राजनांदगांव : देरी से कार्यालय आने वाले और जल्दी वापस जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब सीधे एक्शन

deep jagriti logo

राजनांदगांव | बैठक कर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा देरी से कार्यालय आने वाले और जल्दी वापस जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब सीधे एक्शन लिया जाएगा। कार्यालय में व्यवहार संयमित और मर्यादित रखें, समय में उपस्थित रहें अपने कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। कुछ कर्मचारी समय में उपस्थित नहीं होते, शासन ने सुबह 10 बजे से कार्यालयीन कार्य प्रारंभ करने का समय निर्धारित किया गया है।

इसका पालन करें। निर्धारित समय में सभी कर्मचारी पहुंचे और अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। उच्च अफसरों के आदेशों को मानना है उसकी अवहेलना नहीं करनी है। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग, लेखा, जन्म-मृत्यु, लोककर्म, विद्युत, जल, सफाई, राजस्व विभाग, मोटर, प्रधानमंत्री आवास में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नगरीय निकाय निर्वाचन में कर्मचारियों को सौंपे दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने पर आभार व्यक्त किया। राजनांदगांव. बैठक लेकर काम की प्रगति की समीक्षा करते निगम आयुक्त।

अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल तथा स्थानीय निर्वाचन प्रेक्षक जयश्री जैन ने भी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और आगे भी निर्वहन करने की बात कही है। आयुक्त ने कहा निगम सीधे जनता से जुड़ा विभाग है। लोगों के राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन बिजली, पानी, सफाई जैसी सुविधा निगम से जुड़ी है। शासन के निर्देशों का पालन करें, योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। समय में प्रकरणों का निराकरण करें। कर्मचारी अनावश्यक अवकाश पर न रहें। नियमों का पालन करें।

Exit mobile version