Site icon

राज्यपाल ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने के लिए कलेक्टर को किया सम्मानित

92

राजनांदगांव । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा सम्पूर्ण गतिविधियों एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गये प्रयासों तथा लॉकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए मानवता एवं सहायता के लिए कलेक्टर राजनांदगांव टोपेश्वर वर्मा को सम्मानित किया। राजभवन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा श्रेष्ठ जिला श्रेणी अंतर्गत चयनित कर राजनांदगाँव जिले को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी उपस्थित थे

Exit mobile version