Site icon

राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गायत्री विद्यापीठ की उपलब्धि

WhatsApp Image 2025-02-14 at 4.15.07 PM

राजनांदगांव। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ की प्रतिभावान छात्रा हीरल भीमजियानी ने ‘‘हार्टफूलनेस एजुकेशन ट्रस्ट’’ श्रीरामचन्द्र मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 6वां स्थान प्राप्त किया। निबंध का विषय था-   ‘‘जब सब कुछ आपके खिलाफ होता दिखे, तो याद रखें कि हवाई जहाज हवा के साथ नहीं, बल्कि उसके विपरीत दिशा में उड़ता है।’’ जिसमें छात्रा ने अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। छात्रा की इस उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, शाला की प्राचार्य शैलजा नायर, उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version