Site icon

बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव में 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

106

सीआरई कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन, विभिन्न राज्यों से 30 प्रतिभागी शामिल हुए
राजनांदगांव 19 दिसम्बर 2020। साामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय संस्थान के अन्तर्गत संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 14 से 18 दिसम्बर 2020 तक आधुनिक तकनीकी विस्तारण उपकरण पाठ्यक्रम पर 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सीआरई कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से 30 प्रतिभागी शामिल हुए।  
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक श्री कुमार राजू ने किया।

कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विभिन्न अलग-अलग विभागीय प्रोफेशनल राजेंद्र कुमार प्रवीण, सहायक प्राध्यापक श्री प्रसादी महतो, राजन कुमार, विशेष शिक्षक विभाग , देवी, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञानिक विभाग, गजेन्द्र कुमार साहू एवं पूनम, वाक एवं श्रवण विभाग, अभिनंदन नायक, परोस्थेटिक एंड आर्थोटिक विभाग, आशीष परासर, फिजियोथेरेपी विभाग के द्वारा पाठ्यक्रम के समय अपने अपने विशेष क्षेत्र से सम्बंधित विषय पर ऑनलाइन क्लास लिया गया।

जिसमें सभी प्रकार के श्रवण बाधित छात्र-छात्रा एवं व्यक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक श्रवण यंत्र एवं स्कूलों में प्रयोग होने वाले श्रवण उपकरण के बारे में जानकारी दिया गया तथा सभी क्लास के बाद आरसीआईके नियमानुसार मूल्यांकन भी किया गया। इस कार्यक्रम का समापन पूनम सीआरई, कार्यक्रम समन्वयक, श्री आशीष परासर, श्री गजेन्द्र कुमार साहू सीआरई सदस्य के द्वारा किया गया।

Exit mobile version