Site icon

नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव द्वारा ग्राम लात्मरा में प्ले ग्राऊंड का निर्माण

107 (3)

राजनांदगांव 19 दिसम्बर। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव के द्वारा में ग्राम लात्मरा के आंगनबाड़ी परिसर में यूथ एडवोकेट श्री अविनाश द्वारा प्ले ग्राऊंड का निर्माण किया गया है। जिसमें बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद भी करेंगे, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा। उनके द्वारा आंगनबाड़ी को विकसित करने के लिए अच्छा कदम उठाया गया है। कोविड-19 के ऐसे समय में जहां सारे स्कूल एवं आंगनबाड़ी बंद है, वहां बच्चों को पढ़ाई एवं खेलकूद से जोड़े रखा जा सकता है। फन जोन आंगनबाड़ी निर्माण के लिए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक  श्री देवेश कुमार सिंह, कम्युनिटी कॉर्डिनेटर श्री राहुल जेमा एवं पूर्व सरपंच श्री गोवर्धन, स्कूल की शिक्षिका सुनीता वर्मा ने सहायता की और प्लेग्राउंड को गोबर से लिपी हुई भूमि पर बनाया गया। जिसे देखकर बच्चे बहुत खुश थे। इस अवसर पर बच्चों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

Exit mobile version