Site icon

राजनांदगांव : नंदई चौक के पास घटना हाईवा की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Accident_Road1.jpg

राजनांदगांव | जानकारी मुताबिक शहर के नंदई चौक हाट बाजार के पास हाईवा की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 7 बजे की है। डबरीपारा निवासी 45 वर्षीय युनूस खान शाम 6.30 बजे हाट बाजार की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें हाईवा क्रमांक सीजी 08 एआर 3211 के चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युनूस खान को हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version