Site icon

राजनांदगांव : छत्रपति शिवाजी पार्क में आज शाम मनाया जाएगा शिवाजी जन्मोत्सव

206_173988729567b492bf2bc0a_rjn10

राजनांदगांव| छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्रपति शिवाजी धर्म रक्षक समिति कुनबी समाज, कुर्मी समाज, मराठा समाज एवं महाराष्ट्रीयन तेली समाज के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गुरुद्वारा के समीप स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा की जाएगी। पूरे पार्क में दीप जलाए जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज एवं मां भवानी की आरती कर प्रसादी वितरण की जाएगी। शाम 6 बजे से आयोजन की शुरुआत होगी।

Exit mobile version