Site icon

राजनांदगांव : 40 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया, 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी भी रहेगी

206_173988329567b4831fe66bc_rjn1

राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड गोकुल नगर के आगे स्थित ब्रह्मकुमारीज ज्ञान मान सरोवर में 23 से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि का महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका भव्य शुभारंभ 23 फरवरी की शाम 6 बजे से होगा। इस महोत्सव को आकर्षक व भव्य रूप देने के लिए 40 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। यह परिसर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी भी लगाई जाएगी। इस भव्य महोत्सव का लाभ नगरवासी 23 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक ले सकते हैं। जानकारी सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने दी।

Exit mobile version