Site icon

सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत

logo Deep Jagriti

उत्तर बस्तर कांकेर – सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर चन्दन कुमार ने मृतकों के निकटतम परिजनों के लिए 01 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। तहसील चारामा के ग्राम दरगहन निवासी स्व. कुमारी मनीषा साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके परिजन डोमार साहू के लिए 25 हजार रूपये, तहसील धमतरी के ग्राम गोकुलपुर वार्ड क्रमांक 23 निवासी स्व. कुमारी सारिका साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन रामप्रसाद साहू के लिए 25 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम भीरावाही वार्ड क्रमांक 06 निवासी स्व. गौतम दर्रो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी पुनीता दर्रो के लिए 25 हजार रूपये तथा तहसील केशकाल के ग्राम कुकड़ादाह निवासी स्व. रवि कुमार कावड़े की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजन पीलाराम कावड़े के लिए 25 हजार रूपये की अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

Exit mobile version