Site icon

सर्प काटने एवं गड्ढा में गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में आर्थिक सहायता स्वीकृत

logo Deep Jagriti

उत्तर बस्तर कांकेर – सर्प काटने एवं गड्ढा में गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर चन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृतकों निकटतम वारिस को 08 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं।
कांकेर तहसील के ग्राम किरगोली निवासी 34 वर्षीय राजकुमार भास्कर की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती राधा भास्कर के लिए चार लाख रूपये और नरहरपुर तहसील के ग्राम आंखीहर्रा निवासी 26 वर्षीय संतोष कुमार की गड्ढा में गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी प्रियंका नेताम के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।

Exit mobile version