Site icon

28 दिसंबर को दिल्ली आएगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगा डीप फ्रीजर

corona veksin

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है कि भारत में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप 28 दिसंबर को आ सकती है। अथॉरिटी ने कहा है कि अगर 28 तारीख को वैक्सीन नहीं आती है तो जनवरी में आ जाएगी।

इसके तहत राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वैक्सीन भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज चेन बनाने के लिए जरूरी संसाधनों की पहली खेप पहुंच चुकी है। यहां डीप फ्रीजर भी पहुंच चुके हैं।

वैक्सीन के रखरखाव और वितरण से जुड़े प्रोजेक्ट संजीवनी के बारे में बताते हुए डायल के सीईओ विदेह जयपुरियार ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के दोनों कार्गो टर्मिनल में कूल चेंबर बना लिए गए हैं ताकि विदेश से आने वाली वैक्सीन यहां रखी जा सके।

Exit mobile version