Site icon

राजनांदगॉव : अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को जिताना आपकी नैतिक जिम्मेदारी : मधुसूदन यादव

WhatsApp Image 2025-02-20 at 7.15.49 PM (2)

महापौर मधुुसूदन ने डोंगरगॉव एवं चिल्हाटी के ग्रामीण क्षेत्र में किया भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीयों का प्रचार प्रसार

राजनांदगॉव | महापौर राजनांदगॉव, पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव डोंगरगॉव ग्रामीण एवं जिला एम0एम0सी0 अंतर्गत चिल्हाटी क्षेत्र के ग्रामों में पंचायत निर्वाचन में भाजपा का परचम फहराने के लिये चुनावी प्रचार प्रसार में डटे रहे। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तारतम्य में पूर्व सांसद के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पार्षद सावन वर्मा, लोक कलाकार व पार्षद मनोहर यादव भी महापौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रचार प्रसार में व्यस्त रहे। दोपहर में जिले के डोंगरगॉव ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंतर, अरसीटोला एवं कोकपुर में महापौर मधुसूदन ने भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों के पक्ष में चुनावी प्रचार प्रसार किया जहॉ उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त होता रहा। इन ग्रामों में  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  मधु ने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा से भाजपा अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जागृति चुन्नी यदु एवं क्षेत्र क्रमांक 18 से भाजपा के अधिकृत जनपद सदस्य प्रत्याशी बिरेन्द्र साहू के लिये जनता से आशीर्वाद मांगा।

ग्राम जंतर में जनसंपर्क एवं जनसंवाद के दौरान प्रत्याशीगण जागृति चुन्नी यदु एवं बिरेन्द्र साहू के साथ स्थानीय भाजपा नेतागण सुन्दरलाल पटेल, हिरेन्द्र साहू, रगनु पटेल, योगराम साहू, निर्भयलाल साहू, गंगाराम पटेल, थानुराम साहू, बिरसिंग साहू, शिवनारायण साहू, योगेश पटेल, दीप्ती ठाकुर, ममता उईके सहित ग्राम जंतर, अरसीटोला एवं कोकपुर के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तत्पश्चात् महापौर मधुसूदन ने चिल्हाटी पहुॅचकर जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के क्षेत्र क्रमांक 01-चिल्हाटी से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे एवं क्षेत्र क्रमांक 03 -चिल्हाटी से जनपद सदस्य प्रत्याशी भाजपा के हेमलाल केंवास के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया एवं सभा को संबोधित किया। देर शाम तक चिल्हाटी एंव आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क करते हुए महापौर मधु ने ग्रामीण जनता से भंेट मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशीयों के लिये आशीर्वाद मांगा और इन क्षेत्रों में वरिष्ठ भाजपा नेता मधु एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों को ग्रामीण जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त होता रहा। पूर्व सांसद ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा पार्टी का प्रचार करते हुए मुख्य रूप से अपने संबोधन में जनता से अनुरोध किया कि अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को जिताना आपकी नैतिक जिम्मेदारी हैं । इसलिये भाजपा अधिकृत जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशीयों को विजयी बनाकर अपने क्षेत्र के प्रगति में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करें और पूर्ववर्ती भ्रष्ट कांग्रेस शासन में अवरूद्ध हो चुके अपने क्षेत्र के विकास को पुनः गतिशीलता प्रदान करें।

Exit mobile version