Site icon

राजनांदगांव : बूढ़ासागर तालाब के चारों ओर सफाई कर श्रमदान

fbad641d_2174123_P_14_mr

राजनांदगांव. शहर को स्वच्छ व साफ रखने समाजिक संस्थाए भी आगे आ रही हैं। लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। गत दिवस संत निरंकारी मण्डल के सदस्यों ने बूढा सागर सरोवर के चारों ओर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता अपनाने संदेश दिए। अभियान में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शामिल होकर संस्था का आभार व्यक्त किया। रविवार को संत निरंकारी मण्डल ने सरोवर के चारों ओर स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान में निरंकारी मण्डल के सदस्य बड़ी संया में उपस्थित होकर तालाब के किनारे एवं परिसर की सफाई की। सफाई के तहत झाडू लगाकर झिल्ली पन्नी, कचरा उठाया गया एवं कटीली झाड़ियां काटी गई। संत निरंकारी मण्डल के संयोजक रूप लाल रजवानी, संचालक बलीराम साहू, सहित महिला पुरूष सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर साफ सफाई किये। आयुक्त विश्वकर्मा ने भी अभियान में शामिल होकर उनको धन्यवाद दिए।

Exit mobile version