Site icon

CG : खूनी बन गए परिजन, भूत समाने का भ्रम, फिर मर्डर

images (7)

बिलासपुर। अंधविश्वास के चलते परिवार ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार डाला. युवक के शरीर में भूत-प्रेत होने की शंका को लेकर युवक के पिता और भाइयों समेत चार आरोपियों ने बांस की छड़ी से पीट-पीट कर युवक की जान ले ली. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव का है.

इस घटना के वायरल वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि परिजन अंधविश्वास के चलते युवक पर अजीबो-गरीब टोट्के कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दर्द से तड़प-तड़प कर चिल्लाता रहा. लेकिन परिजनों ने भूत भगाने का उपाय समझकर उसे पीट-पीटकर दर्दनाक मौत दे दी. इस मामले में पुलिस ने IPC और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Exit mobile version