Site icon

राजनांदगांव : 35 हजार का तीन किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

20221126145011_arrested 036

राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से कुल 3 किलो गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 35 हजार रुपए है।

बसंतपुर पुलिस ने बताया कि मोहार बाइपास में गांजा रखकर ग्राहक के इंतजार रहे युवक की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक से पूछताछ की और पास रखे बैग को चेक किया। जिसमें से 2.260 ग्राम गांजा जब्त किया गया । पुलिस ने ओडिसा निवासी आरोपी सुखंत प्रधान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बसंतपुर निवासी नीरज मेश्राम को सप्लाई करने की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने नीरज को भी गिरफ्तार किया, जिससे भी 140 ग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version