Site icon

CG : पुलिस रेड, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त…

4420841-untitled-53-copy

बलौदाबाजार। “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली से निरीक्षक अजय झा, उप निरीक्षक राजकुमार डहरिया, सहायक उप निरीक्षक मो. कय्यूम, प्रधान आरक्षक नरेंद्र निषाद, तिलक साहू, आरक्षक मोह. अकरम, रमाकांत भारद्वाज, अमनचैन तिर्की, अश्वनी पैकरा, मोहन मेश्राम, तुलेश्वर डडसेना, मोहन जांगड़े, महिला आरक्षक सरिता यादव, उकेश्वरी साहू की पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने के उद्देश्य से डम्प करने की सूचना पर ग्राम सुढेली में छापा मारा गया।

इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर उसे बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। कि आरोपियों से ₹1,05,000 कीमत मूल्य का 525 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त करने में पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण इलाके का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें अवैध रूप से महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल भारी मात्रा में एल्युमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक डिब्बे, मिट्टी के बर्तन, जलाऊ लकड़ी आदि भी मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया है। कि प्रकरण में धारा 34(02) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. सोमदास भारद्वाज निवासी वार्ड क्रमांक 02 ग्राम सुढेली थाना सिटी कोतवाली

2. लोकनाथ कुर्रे निवासी ग्राम सुढेली थाना सिटी कोतवाली

Exit mobile version