Site icon

राजनांदगांव : किसान को बैंक में लेन-देन की सुविधा

download (30)

राजनांदगांव| जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव द्वारा बैंक की कृषि शाखा में संचालित सेवा सहकारी समितियों को मंडी की बैंक शाखा में लेन-देन की सुविधा मिलेगी। सिंघोला, रानीतराई, रामपुर, सुरगी एवं भर्रेगांव का संचालन ग्राहकों एवं खातेदार की सुविधा के लिए कृषि शाखा राजनांदगांव से हस्तांतरण कर बैंक की विस्तार शाखा राजनांदगांव में जो की कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण बसंतपुर में स्थित है। यहां 1 अप्रैल 2025 से सभी खातों के लेन-देन विस्तार शाखा में किया जाएगा। साथ ही हस्तांतरित होने वाले समितियों से जुड़े ग्राम के किसानों के भी समस्त प्रकार के खातों को कृषि शाखा राजनांदगांव से विस्तार शाखा मंडी प्रांगण में हस्तांतरित किए जाएंगे।

Exit mobile version