Site icon

CG : पाली, छुरी, बांकीमोंगरा और दीपका में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

1740933351_8a4aeacf669882a0dd1b
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में ली शपथ

नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली में एसडीएम सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत छुरी में पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी झा, दीपका में अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने उद्योग मंत्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्योग मंत्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। मंत्री देवांगन ने सभी की सहभागिता से गाँव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version